पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हरिहरगंज।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हरिहरगंज शहर के महावीर मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शनि मंदिर, काली मंदिर, अनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा-पाठ में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार दोपहर महावीर मंदिर परिसर में शिव चर्चा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शिव शिष्य शिक्षक अर्जुन बैठा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व और साहब हरिद्रानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर शिव चर्चा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिरों में गूंजे ...