पलामू, सितम्बर 6 -- Palamu News: हुसैनाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत जपला के छठ पोखरा स्थित बाबा विश्वनाथ भास्कर मंदिर परिसर में 10 सितंबर को श्रीकृष्ण छठी उत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। आयोजन समिति ने महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आमंत्रण में श्रद्धालुओं से विशेष रूप से कान्हा-राधा को सजाकर साथ लाने का आग्रह किया गया है। आयोजकों के अनुसार, इससे महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। समिति ने बताया कि छठी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का संगम होगा। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु भगवान ...