पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: श्राद्धकर्म में पहुंचे राजनीतिज्ञों ने अर्पित की श्रद्धांजलि विश्रामपुर। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी तेतरी चंद्रवंशी के श्राद्धकर्म एवं ब्रह्मभोज में गुरुवार को विश्रामपुर स्थित आरसीआईटी में झारखंड और बिहार के कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विष्णु दयाल राम, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चेरो और भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने रामचंद्र चंद्रवंशी और डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर स्मिता आनंद, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, अनुज पांडेय, राजहंस अग्रवाल, सुशील केशरी और शिक्षाविद अशोक पांडेय सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...