Palamu News: श्रमदान व सामाजिक सहयोग से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के खुरा गांव में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जेएलकेएम के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने अपने निजी खर्च से पुल की मरम्मत कराई। निर्माण कार्य में गांव के ग्रामीण मजदूरों ने श्रमदान कर सहयोग किया। मरम्मत पूरी होने के बाद पुल से आवागमन सुगम हो गया है। काम पूरा होने पर आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए केवल आश्वासन देने के बजाय धरातल पर काम करने की जरूरत है। जब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी हो रही हो तो सामाजिक जिम्मेदारी के तहत उसके समाधान के लिए आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- Palamu News: निजी खर्च से पुल की मरम्मत, ग्रामीणों ने किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.