पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर। स्वयंसेवी संगठन सेसा की ओर से सदर प्रखंड के कुंडेलवा गांव में निशुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन विजन फॉर ऑल-ट्राइबल आई हेल्थ प्रोग्राम के तहत वन साइट एसिलर लक्सोटिका फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सिंह और मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता सेसा के निदेशक डॉ. जसवीर बग्गा ने की, जबकि संचालन महासचिव डॉ. कौशिक मल्लिक ने किया। शिविर में 263 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 138 लोगों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। जांच के दौरान 46 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें ऑपरेशन के लिए अन्यत्र जाने की सलाह दी गई। सनी कुमार और श्याम सुंदर साहू ने नेत्र जांच सहायक के रूप में सेवाएं दीं। शिविर के सफल आयोजन में अजय कु...