पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के महुअरी पंचायत निवासी शिक्षक सह समाजसेवी स्व. श्यामदेव सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और आदर्शों को याद किया। परिजनों और ग्रामीणों के साथ स्मारक स्थल पर पूजा कर बड़े पुत्र उमेश सिंह ने स्व. श्यामदेव सिंह की स्मृतियों को नमन किया। लोगों ने उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकार और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। आलोक सिंह ने इस क्रम में कहा कि पिता की शिक्षाएं और उनका मार्गदर्शन आज भी परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके दिए...