पलामू, सितम्बर 6 -- Palamu News: मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल की ओर से स्थानीय होटल शिवाय ब्लू में ṁरविवार शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य को आकार देने वाले राष्ट्र निर्माता हैं। शिक्षकों के सम्मान से शिक्षा का गौरव बढ़ता है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि और केक काटकर हुई। छात्र-छात्राओं ने संगीत, कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति भावनाएं व्यक्त कीं। चेयरमैन अविनाश देव ने सभी शिक्षकों को प्राइड ऑफ संत मरियम का पट्टा ओढ़ाकर, कलम और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक ज्ञान के साथ चरित्र भी गढ़ते हैं : केशरी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक...