पलामू, जुलाई 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस स्कूल के छात्रों को कौन पूछे। इस स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य के बीच हमेशा टकराव की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।

संघर्ष में छात्रों की भूमिका दो दिन पूर्व 12वीं क्लास के छात्र को 10वीं कक्षा के छात्र ने बाहरी छात्रों को बुलाकर जमकर पिटाई करा दी थी। पिटाई के कारण 12वीं कक्षा के छात्र का सिर फूट गया था। वहीं स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के बीच इन दिनों हमेशा असंसदीय भाषा का प्रयोग करते आपस में झगड़ा होता है। इस कारण जिला स्कूल का शैक्षणिक माहौल बिगड़ता जा रहा है।

शिक्षकों की शिकायत शिक्षकों का एक गुट ने प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी के विरूद्ध उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में लिखित शिकायत की थी...