पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: हरिहरगंज।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के शिकारपुर गांव स्थित मिडिल स्कूल में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत डॉ. देवेंद्र कुमार और डॉ. अनीश कुमार ने 150 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में बच्चों की त्वचा, दांत, वजन और लंबाई की जांच की गई। इसके अलावा सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों से संबंधित लक्षणों की भी पड़ताल की गई। जांच के बाद बच्चों को आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...