पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला में मुख्य सड़क पर नाली निर्माण के बाद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से विवेकानंद चौक के समीप सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। आम लोगों के अनुसार नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था किए बिना पुरानी नाली को भर दिया गया है। इससे नाली का पानी सड़क किनारे बने गड्ढे में जमा हो रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से पैदल चलने में परेशानी होती है। राहगीरों के कपड़ों पर नाली के पानी का छींटा पड़ जा रहा है। जलजमाव से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। दुर्गापूजा के दौरान शाहपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई पूजा पंडाल लगाए जाते हैं। ऐसे में मुख्य सड़क पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो सकती ...