Palamu News: शाहपुर के बाबा वीर कुंवर धाम में मना जन्माष्टमी
पलामू, सितम्बर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के शाहपुर स्थित बाबा वीर कुंवर धाम परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष शारदा देवी ने की जबकि संचालन पलामू यादव महासभा के जिलाध्यक्ष लाल प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद व्यास सियाराम पासवान ने भजन एवं सोहर प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु दिनभर झूमते रहे। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया और भंडारा आयोजित हुआ। मौके पर ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, कामता यादव, आनंद यादव, अभय सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.