Palamu News: शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। राजद के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम उर्फ घुरा ने शहर की जर्जर सड़कों की दुर्गापूजा से पूर्व मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विगत 30 सितंबर को रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन सौंपकर इस संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। आवेदन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है। इनमें थाना मोड़ से पंचमुहान चौक तक, सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से बली साव चौक तक तथा लादीगढ़ कॉम्प्लेक्स से कन्नी राम स्कूल चौक तक के जर्जर एवं गड्ढों से भरे पथ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और आवागमन करने वाले लोगों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: सफाई और लाइट व्यवस्था पर पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.