पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम में शुक्रवार को शहरी गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार व कौशल विकास के अवसर बढ़ाने को लेकर फोकस कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में एनआईटी से प्रोजेक्ट एसोसिएट साक्षी अंजली, प्रीतेश रंजन और लिखिता एम एच और सलाहकार जीवांशु उत्तम उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजनबैठक की चर्चा बैठक में शहर की आजीविका की वर्तमान स्थिति, समस्याओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा करते हुए शहर आजीविका कार्य योजना तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव लिया गया। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने शहर वासियों की जरूरत के अनुसार स्किल का प्रशिक्षण देने का सुझाव देते हुए कहा कि लोगों को होम एप्लायंसेज की जरूरत का प्रशिक्षण दिया...