पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार की देर शाम में 25 वर्षीय मंटू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार मंटू यादव शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। पैसा नहीं मिलने के बाद पति पत्नी के बीच विवाद हो गया इसके बाद युवक ने शाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें- Palamu News: परिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...