पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कथित वोट चोरी के खिलाफ बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। रैली में पलामू जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पार्टी एक महीने तक, वोट बचाओ-देश बचाओ, कार्यक्रम चलाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से पलामू जिले के आब्जर्वर बनाए गए छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को मेदिनीनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक में दिल्ली रैली की तैयारी और महीने भर चलने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- इंडिया...