पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेदिननगर के बैरिया अवस्थित वरिष्ठ नागरिक गृह में वृद्धों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। वहीं पाटन प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर मध्य विद्यालय के छात्रों के बीच संगोष्ठी एवं स्लोगन लेखन का आयोजन हुआ। जहां संगोष्ठी के दौरान समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सुमी सिंह ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार, समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा परिवार और समाज के निर्माण में समर्पित किया है। यह भी पढ़ें- वृद्धजनों को किया गया जागरूक उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को निरंतर सीख ...