Palamu News: वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल में मना रक्षाबंधन
पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। नर्सरी विंग के नन्हे -मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियो एवं सभी बस कर्मियों की कलाइयों पर राखियां बांधी। इस कार्यक्रम से विद्यालय के छात्रों ने रक्षाबंधन के महत्व को समझा। स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष बलिराम शर्मा, प्राचार्य अंजनी कुमार, विद्यालय प्रभारी मनोज श्रीवास्तव के साथ सभी शिक्षकगण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार समाज के वातावरण को स्वच्छ एवं पवित्र बनाने का कार्य करता है। प्राचार्य ने इसे भारतीय संस्कृति के मूल्य से जोड़ते हुए समाज के लिए उपयोगी पर्व बताया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रक्षाबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.