पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा है कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में सत्र नियमित नहीं होने से यहां के छात्र में घोर निराशा का माहौल बना हुआ है। सभी सत्र अपने समय से एक से दो वर्ष पिछे चल रहा है। इससे विद्यार्थियों के भविष्य के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहें हैं। अगर मौजूदा सत्र की बात करें तो सत्र 2022-26 जिसमें आठ सेमेस्टर हैं परंतु अभी तक सिर्फ पांच सेमेस्टर तक की परिक्षा परिणाम प्रकाशित हुई है। इसी तरह बीएड सत्र 2024-26 की चार सेमेस्टर में से दो सेमेस्टर पूर्ण हुआ है। जबकि जबकी रांची विश्वविद्यालय फाइनल सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एनपीयू प्रशासन सत्र नियमित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है,इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा...