Palamu News: विश्रामपुर सिटी में सात विकास योजनाओं का किया गया शिलान्यास
पलामू, सितम्बर 1 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सात महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। नागरिक सुविधा एवं शहरी परिवहन मद से स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष तारा देवी, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा और सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन योजनाओं के तहत विभिन्न वार्डों में पीसीसी सड़क, आरसीसी नाली और गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के दौरान अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जनता की जरूरतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.