पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: विश्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों से निकाली गई कलश यात्रा यह भी पढ़ें- Chatra News: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर अंचल और नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। गढ़ मुहल्ला स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की यात्रा ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर परिसर से शुरू हुई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी और नगर अध्यक्ष गीता देवी ने भगवा झंडा दिखाकर यात्रा रवाना की। जयकारों के बीच नगर भ्रमण के बाद यात्रा भेलवा नदी तट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंचे, जहां पुजारी पंडित राजन पांडेय ने विधि-विधान से कलश स्थ...