पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: विश्रामपुर। अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा की विश्रामपुर प्रखंड इकाई ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, कार्य में लापरवाही के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। डॉ अनिल मिस्त्री के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत अन्नपूर्णा होटल परिसर से हुई, जो शहर के मुख्य पथ होते हुए अंचल कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने अंचल पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दलाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। किसान सभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष विस्थापितों का प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने अंचल प्रशासन से सभी राजस...