पलामू, जुलाई 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर। एसपी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सोमवार को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से दो घंटे का विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ-साथ अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी। यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सख्ती बरती गई। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, अतिरिक्त मॉडिफिकेशन जैसे नेम बोर्ड व अतिरिक्त लाइट लगे वाहनों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एनएलयू टीओपी के समीप चला सघन एंटी क्राइम चेक...