पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: हरिहरगंज। प्रखंड के ढकचा पंचायत के कोकरो पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं व दो शिक्षकों ने सोमवार को ओडिशा के कोणार्क मंदिर और नंदनकानन चिड़ियाघर का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता ने बताया कि बच्चों को ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया। छात्र अनुज कुमार ने कहा कि कोणार्क मंदिर के इतिहास की जानकारी मिली और चिड़ियाघर में विभिन्न वन्यजीवों को देखकर काफी अच्छा लगा। शिक्षक सीताराम ने बताया कि बच्चे उत्साहित हैं और भ्रमण से काफी कुछ सीख रहे हैं। स्कूल का दल पुरी जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तट का भी भ्रमण करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...