पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। पलामू समाहरणालय में सोमवार को कल्याण विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उन्होंने साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय की प्रगति की गहन समीक्षा की। साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग आठ में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का कार्य जारी है। उन्होंने शेष पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही वितरण के लिए प्राप्त साइकिलों को खुले में या असुरक्षित स्थानों पर नहीं रखने की हिदायत दी ताकि बारिश, धूप और ...