पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर थाना मुख्य गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी लालजी एवं एसआई सुरेंद्र उरांव ने किया। मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रिपल लोड वाहन चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सात दो पहिया वाहनों को चालान काटते हुए सीजीएम कोट भेज दिया गया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर इस तरह का अभियान चलाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...