पलामू, अगस्त 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को मेदिनीनगर वन प्रमंडल की ओर से 77वां वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल सहित अन्य अतिथियों के साथ किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वन महोत्सव मनाने की सार्थकता तभी है, जब वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों, वन्यजीवों और पेड़-पौधों को भी इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जंगलों पर निर्भर लोगों को अगर पेयजल, रसोई के लिए ईंधन और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी, तो वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ...