पलामू, सितम्बर 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड के दलपतपुर और चैनपुर प्रखंड के रबदा पंचायत क्षेत्र में बुधवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटनाओं में 13 पशुओं की भी मौत हुई है।

किसान की मृत्यु पिपरा प्रखंड के दलपतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय किसान कुलदीप याद बुधवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें हरिहरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. साजिद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार उनके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने बताया कि कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

घायल व्यक्तियों की स्थिति द...