पलामू, जुलाई 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवी के 24 नए ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किया गया है। शहर में कई क्षेत्रों में लोड अधिक होने के कारण लगातार फॉल्ट की शिकायत मिल रहा था। 200 केवी ट्रांसफार्मर से लोड कम करने के लिए 30 समान्तर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए योजना तैयार किया गया था। छह जगहों पर विरोध होने कारण अभी तक नहीं लगाया जा सका है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता श्रवण कुमार के निर्देश पर भारत सरकार के पुनर्निमित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के सहयोग से शहर में 63 केवी के 24 अतिरिक्त ट्रांसफर लगाकर शहर में 200 केवी के ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया गया।

महाप...