पलामू, सितम्बर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चैनपुर के लोकेया गांव स्थित फुटबॉल मैदान में दही हांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। अध्यक्षता आशीष कुमार चौरसिया ने की और संचालन अतुल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष की पुत्री अंशिका कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी लाल बहादुर चौरसिया उर्फ बबलू चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार चौरसिया, पूर्व मुखिया आशीष प्रसाद चौरसिया एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकृष्ण चौरसिया ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना व आरती कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में लोकेया सीनियर, लोकेया जूनियर, ताली और नरसिंहपुर पथरा की टीमों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर में हुई दही हांडी प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में त...