Palamu News: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में भाजपा ने दिखाई ताकत, अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
पलामू, नवम्बर 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा पलामू इकाई की ओर से बुधवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा की शुरुआत शिवाजी मैदान से सभा के बाद हुई। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पदयात्रा कचहरी परिसर पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गई। पदयात्रा में झारखंड की सह प्रभारी निवेदिता सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार एवं घूरन राम, पूर्व विधायक पुष्पा देवी, श्याम नारायण दुबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.