पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू दिव्यांग संघ की बैठक में लंबित पेंशन की भुगता और सरकारी भवनों में रैंप की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई। कचहरी परिसर में रविवार को हुई बैठक में संघ के सचिव रामपुकार सिंह ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से दिव्यांगजनों को पेंशन का भुगतान होता है, परंतु काफी संख्या में दिव्यांगजनों का भुगतान लंबित रहने से काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांगजनों का पेंशन बहुत बड़ा सहारा होता है। संघ के सचिव ने जिला प्रशासन को समय पर पेंशन भुगतान करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों में रैंप की व्यवस्था नहीं रहने के कारण दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रैंप की सुविधा हो जाने से दिव्यांगों के सुग...