पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी से मंगलवार को तीन डॉक्टर बगैर पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक डा अजय कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए तीनों डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक की निर्धारित ड्यूटी के दौरान तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए डॉक्टर डॉ. रोहित कुमार (एमओ), डॉ. कुलदीप (एसआर) और डॉ. अभिजीत कुमार (जेआर) को अधीक्षक ने नोटिस जारी किया है। तीनों डॉक्टरों से पत्र निर्गत होने की तिथि से दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में उल्लेख है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होता है अथवा स्पष्टीकरण संतोषज...