Palamu News: रोड सेफ्टी की दिलाई शपथ
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: पाटन। एसपी के निर्देश पर शनिवार देर शाम नावाजयपुर और मनातू थाना पुलिस ने पदमा चौक स्थित स्टेट हाईवे पर रोड सेफ्टी व एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चालकों की जांच के साथ यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया। नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया कि चालकों को ओवरलोडिंग से बचने, शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया। पलामू पुलिस जिले में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर ऐसे जांच अभियान जारी हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शनिवार सुबह पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.