पलामू, अगस्त 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लेकर आए दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पलामू जिला नियोजनालय की ओर से मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्मृति नगर भवन में आयोजित मेले में 23 निजी नियोजकों ने विभिन्न पदों के लिए कुल 1,234 रिक्तियां उपलब्ध कराईं। चयन प्रक्रिया के बाद 201 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 138 युवाओं को मेले में ही ऑफर लेटर प्रदान किया गया। युवाओं को सर्विस एडवाइजर, सेंटर मैनेजर, मोबिलाइजर, सेल्स मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, शिक्षक, सेल्स कंसल्टेंट, रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्समैन, डिलीवरी बॉय, ट्रेनर, टेक्नीशियन और हेल्पर समेत कई पदों पर नियुक्ति के अवसर उपलब्ध कराए गए। इन पदों क...