Palamu News: रोजगार मेला 25 को 1198 पदों पर 24 कंपनियां करेंगी चयन
पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 नवंबर को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 24 कंपनियां कुल 1198 रिक्त पदों के विरुद्ध युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को पलामू के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियां अपनी रिक्तियों के अनुरूप अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को 12 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इस रोजगार मेले में अलग-अलग कंपनियों में उपलब्ध पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। नियोजन पदाधिकारी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.