पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर रेहला और डंडीला खुर्द में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रेहला व्यापार संघ के पूजा पंडाल से बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कोयल नदी से मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल लाकर पूजा मंडप में कलश स्थापित किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इधर, डंडीला खुर्द में ग्रासिम फैक्ट्री गेट के समीप नवयुवक संघ की ओर से स्थापित पूजा पंडाल का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गापूजा को लेकर रेहला विश्रामपुर में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा ग्रासिम इंडस्ट्री के यूनिट हेड हितेंद्र...