पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: विश्रामपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि सीएचसी विश्रामपुर में रेबीज से संबंधित आवश्यक वैक्सीन के वायल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ते या किसी अन्य संक्रमित पशु के काटने पर घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उचित उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने से रेबीज से होने वाली मृत्यु को रोका जा सकता है। उन्होंने पशु के काटने के बाद लापरवाही नहीं बरतने की अपील की। यह भी पढ़ें- समय पर इलाज ही रेबीज से बचाव : सिविल सर्जन कार्यक्रम का संचालन कर रहे भंडार कक्ष के पदाधिकारी मिथ...