पलामू, अक्टूबर 4 -- Palamu News: रेड़मा पावर सब स्टेशन में आज मेन ब्रेकर बदलेगा, 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन में अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रेड़मा स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में खराब 33 केवी मेन ब्रेकर बदला जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों और संबंधित विद्युत लाइनों के अनुरक्षण पर भी विभाग ने जोर दिया है।सहायक अभियंता अवधेश बख्शी ने बताया कि मेन ब्रेकर बदलने के साथ फील्ड में अनुरक्षण कार्य और पेड़-पौधों की टहनियों की छंटाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मरम्मती कार्य को ल...