पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर रेड़मा मोहल्ले के रांची रोड स्थित ठाकुरबाड़ी में दुर्गा पूजा समिति की गुरुवार को हुई बैठक में रिंकू तिवारी को पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने पर चर्चा की गई। पुनर्गठित कमेटी में भी अध्यक्ष चुने जाने पर रिंकू तिवारी ने कहा कि ठाकुरबाड़ी में वर्षों से श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा होती आ रही है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पूजा को और आकर्षक बनाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि पंडाल एवं विद्युत सज्जा पर करीब 12 से 13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिदरौल दुर्गापूजा समिति गठित,रिंकू बने अध्यक्ष महाष्टमी व महानवमी को भंडारे का आयोजन होगा। विसर्जन के दिन आकर्षक झांकी निकाली जाएग...