पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। हरियाणा में 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित दसवीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में पलामू के 13 खिलाड़ियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण सहित छह पदक जीते। संत मरियम स्कूल के राजवीर पासवान, रोहित कुमार और आर्यन कुमार ने अंडर-11 सिंगल सोती में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्कूल के कुशाग्र शुक्ला ने अंडर-11 टीम डेमो में कांस्य जीता। द कराटे एकेडमी के प्रियांशु कुमार और ओरिएंट पब्लिक स्कूल के सूरज कुमार ने भी कांस्य पदक हासिल किया। पलामू गतका संघ के जिलाध्यक्ष सोनू सिंह नामधारी और जिला सचिव सुमित वर्मन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे गढ़वा के गौतम तिवारी

हिंदी ...