पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: रामगढ़-चैनपुर में 27 करोड़ की छह सड़क के लिए सांसद ने किया शिलान्यास मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ और चैनपुर प्रखंड में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को इन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सांसद ने इस क्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास का आधार हैं। इनके निर्माण से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

छह सड़क परियोजनाओं का विवरण...