पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् ने जुलाई से सितंबर माह के बीच हुए विद्यालय प्रमाणीकरण का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम में झारखंड में सर्वाधिक 14 गोल्ड सर्टिफकेशन प्राप्त हुआ है। तीसरे और चौथे राउंड में जिले के 118 स्कूलों का विद्यालय प्रमाणीकरण किया गया था। जिले के 14 स्कूलों को गोल्ड सर्टिफिकेशन के साथ 52 स्कूलों को सिल्वर और सात स्कूलों को ब्राउंट सर्टिफकेशन मिला है। वहीं 44 स्कूल डिसक्वालीफाई हुआ है। स्कूल प्रमाणीकरण में थर्ड पार्टी के माध्यम से स्कूलों पढ़ाई की गुणवत्ता, बच्चों के सीखने के वास्तविक स्तर, स्कूल के बुनियादी इफ्रास्टक्चर , सुरक्षा मानकों और शिक्षकों की क्षमता का आंकलन किया गया था। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि जिले के खुशी की बात है के झार...