पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने राजस्व संग्रह में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पलामू समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप वसूली बढ़ाने और नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने पर जोर दिया। समीक्षा के क्रम में पाया कि ई-रेवेन्यू कोर्ट के 636 मामले लंबित, भूमि सीमांकन के 11,917 आवेदनों का निष्पादन बाकी है। बैठक में राजस्व संग्रह, ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल, भूमि सीमांकन तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि के भुगतान की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Palamu News: राजस्व संग्रह में तेजी लाएं, लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करें ...