पलामू, अक्टूबर 28 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया। यह विरोध 24 अक्तूबर 2026 को रांची स्थित आवास पर राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में किया गया। घटना से राजस्व कर्मियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। सीआई राजेश यादव के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाने वालों में राजस्व उप निरीक्षक असीन कुमार शर्मा, विकास मिंज, प्रविंद्र उरांव और अंचल अमीन हरिनंदन प्रजापति शामिल थे। सीआई राजेश यादव ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए और फास्ट ट्रैक के माध्यम से सुनवाई कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। यह भी पढ़ें- राजस्व कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च, दी आंदोलन की धमक...