Palamu News: राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर जताई शोक-संवेदना
पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील यादव के सिल्दाग स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं, लेकिन कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन दुःख की घड़ी में सभी मतभेद पीछे छूट जाते हैं। ऐसे समय में समाज और सभी राजनीतिक दलों के लोगों को एकजुट होकर पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.