Palamu News: रांची में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
पलामू, नवम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा निवासी 28 वर्षीय विवाहिता खुशबू कुमारी की शनिवार रात करीब 10 बजे रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार को मायके पक्ष के लोग सतबरवा पहुंचे। बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना अंतर्गत एरका गांव निवासी मृतका के पिता बिनोद कुमार गुप्ता ने सतबरवा थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका के पिता के आवेदन के अनुसार, वर्ष 2019 में खुशबू की शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.