Palamu News: रजिस्ट्रेशन 20 से शुरू होगा
पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर विंग का रजिस्ट्रेशन कि तिथि 20 अगस्त से 20 सितंबर तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी क्लब एवं स्कूल अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह रेड क्रॉस एक्सरे केंद्र थाना रोड में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी दीपचंद उपाध्याय और नवनीत कुमार के मोबाइल पर प्राप्त किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.