Palamu News: रक्तदान शिविर आयोजित
पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: पंडवा। राष्ट्रीय मौर्य सेना की पलामू इकाई के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब एक दर्जन लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। महासचिव रवि रंजन मेहता ने कहा कि संगठन पिछले चार वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर, लाचार और बेसहारा लोगों की सहायता कर रहा है। जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ बेटियों के विवाह में भी सहयोग किया जाता है। मौके पर दिलीप मेहता, नंदकिशोर मेहता, साकेत मेहता, अमरेश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.