Palamu News: यूनियन चर्च में संडे स्कूल फेस्टिवल आयोजित, बच्चों ने प्रदर्शित की प्रतिभा
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के यूनियन चर्च में रविवार को संडे स्कूल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें सीएनआई चर्च रेड़मा, सीजीएम चर्च सेमरटांड़, मेनोनाइट चर्च तुबागाड़ा और यूनियन चर्च, संचालित संडे स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। महोत्सव में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नावाडीह जीईएल चर्च के चेयरमैन पादरी रोमा कुजूर ने किया। यूनियन चर्च के महिला संघ की सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यूनियन चर्च के सचिव डॉ. जयवंत लकड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। महोत्सव के दौरान यूनियन चर्च और सीएनआई चर्च के संडे स्कूल के बच्चों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.