पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: युवाओं ने होमगार्ड व चौकीदार पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू समाहरणालय के समक्ष बुधवार को काफी संख्या में युवाओं ने होमगार्ड व चौकीदार पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि 2023 में होमगार्ड और 2024 में चौकीदार के लिए नियुक्ति निकाली गई थी। इसके बाद से न तो चौकीदार और न ही होमगार्ड बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विज्ञापन निकाला गया है जबकि जिले में होमगार्ड और चौकीदार के कई पद खाली पड़ें है और बेरोजगार युवा सड़कों पर भटक रहे हैं।

नियुक्ति विज्ञापन जारी करने की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं की मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाती है तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन ...